सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने तीसरे दिन के लंच सेशन तक 4 विकेट पर 130 रन बना लिए। टीम दूसरी पारी में 273 रन से आगे हैं। वहीं, शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर तीन बल्लेबाज के रूप में अपना पहला अर्धशतक जड़ा है।

Advertisement

लंच के समय भारत का स्कोर 35 ओवर में 130/4 है, जिसमें गिल 60 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी की धीमी शुरुआत की। जबकि अक्षर पटेल (नाबाद 2 रन) उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।

Advertisement

भारत इंग्लैंड से थोड़ा आगे है, जिसने चार विकेट लेकर जोरदार वापसी की जिसमें जेम्स एंडरसन ने स्विंग गेंदबाजी का एक और मंत्रमुग्ध कर देने वाला स्पैल डाला।

गिल आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज हो सकते थे अगर उन्होंने टॉम हार्टले के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के फैसले पर डीआरएस नहीं लिया होता।

इंग्लैंड से जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट लिए। एक-एक विकेट रेहान अहमद और टॉम हार्टले को भी मिला। भारत से कप्तान रोहित शर्मा 13, यशस्वी जायसवाल 17, श्रेयस अय्यर 29 और रजत पाटीदार 9 रन बनाकर आउट हुए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार