इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल को शुरुआत में ही किस्मत का साथ मिला और उन्होंने अपना तीसरा टेस्ट शतक जमाकर इसे सार्थक कर दिया, जबकि अक्षर पटेल ने 45 रन की अच्छी पारी खेली, जिससे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक भारत की बढ़त 370 रन हो गई।

Advertisement

गिल और अक्षर ने पांचवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की, जिसमें गिल ने तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में अपना पहला टेस्ट शतक जमाया और 147 गेंदों पर 104 रन बनाए।

Advertisement

यह गिल के लिए एक अहम पारी है, क्योंकि बीते कुछ समय से वो खराब दौर से गुजर रहे थे जिससे प्लेइंग-11 में उनकी जगह पर सवाल उठाए जा रहे थे।

दूसरे सत्र की शुरुआत अक्षर द्वारा जेम्स एंडरसन के खिलाफ दो चौके लगाने से हुई और उसके बाद गिल ने रेहान अहमद की गेंद पर छक्का जड़कर गति बढ़ा दी। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए।

गिल और अक्षर आसानी से सिंगल्स के लिए स्पिनरों का फायदा उठा रहे थे, जबकि बीच-बीच में बाउंड्री लगाकर अपनी साझेदारी को पचास के पार ले जा रहे थे। गिल ने आखिरकार बशीर की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा कर लिया।कुछ समय बाद गिल की बेहतरीन पारी का अंत हो गया जब बशीर ने उन्हें चलता किया। ।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार