इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ज्योफ्री बॉयकॉट ने कहा कि इंग्लैंड को जेम्स एंडरसन से आगे बढ़ने की जरूरत है, क्योंकि वे हमेशा भावनाओं के आधार पर एंडरसन को नहीं चुन सकते हैं। साथ ही, उन्होंने टीम से 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज यात्रा के लिए युवा और तेज गेंदबाजों को खोजने का आग्रह किया है।

Advertisement

41 वर्षीय जेम्स एंडरसन ने धर्मशाला में भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन कुलदीप यादव को आउट करके 700 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल की और ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए।

Advertisement

वह अब टेस्ट में विकेट लेने वालों की सर्वकालिक सूची में मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न के बाद तीसरे स्थान पर हैं। लेकिन जब तक इंग्लैंड एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी, तब तक एंडरसन 43 वर्ष के हो जाएंगे। इसलिए इंग्लिश टीम सिर्फ एंडरसन से उम्मीद नहीं लगा सकती। इंग्लैंड को नए और युवा तेज गेंदबाज तलाशने होंगे, जिन्‍हें जेम्स एंडरसन से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।

मार्क वुड और ओली रॉबिन्सन जैसे अन्य तेज गेंदबाज भारत के टेस्ट दौरे पर गंभीर प्रभाव छोड़ने में असफल रहे।

बॉयकॉट ने द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में लिखा, "अगली एशेज तक जिमी 43 साल के हो जाएंगे और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इंग्लैंड को कुछ युवा सीमर ढूंढने होंगे जो 20 ओवर फेंक और अगले दिन और अधिक के लिए तैयार रहें। ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम चुनने से पहले उन्हें मौके दिए जाने की जरूरत है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार