Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने माना कि खराब फील्डिंग और कई कैच छोड़ना हार की बड़ी वजह रही।
केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान गिल ने कहा, "विकेट को देखकर मुझे लगा था कि 200-210 रनों का स्कोर अच्छा होगा। हमने बहुत सारे कैच छोड़े, और यह गेंदबाजों के लिए यह आसान नहीं होता है। पिच अच्छी थी। मुझे लगता है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया और हम यहां तक पहुंचे। कोई चिंता की बात नहीं है, लेकिन हमारी फील्डिंग और बेहतर हो सकती थी। तीन आसान कैच छोड़ने के बाद, मुझे नहीं लगता कि हम यह मैच जीतने के लायक थे। क्वालिफायर से पहले ही इस तरह के मैच खेलना ज्यादा बेहतर है।"
गुजरात टाइटंस के फील्डर्स ने मैच में कुल 4 कैच छोड़े, जिनमें 93 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले फिन एलन के 2 कैच शामिल रहे। जीटी की तरफ से मिले जीवनदान का एलन ने भरपूर फायदा भी उठाया। जीटी के खिलाफ मिली जीत के साथ ही केकेआर अंक तालिका में अब सातवें नंबर पर आ गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।
केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान गिल ने कहा, "विकेट को देखकर मुझे लगा था कि 200-210 रनों का स्कोर अच्छा होगा। हमने बहुत सारे कैच छोड़े, और यह गेंदबाजों के लिए यह आसान नहीं होता है। पिच अच्छी थी। मुझे लगता है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया और हम यहां तक पहुंचे। कोई चिंता की बात नहीं है, लेकिन हमारी फील्डिंग और बेहतर हो सकती थी। तीन आसान कैच छोड़ने के बाद, मुझे नहीं लगता कि हम यह मैच जीतने के लायक थे। क्वालिफायर से पहले ही इस तरह के मैच खेलना ज्यादा बेहतर है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रनों का योगदान दिया। साई सुदर्शन 28 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।