इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया था। इस मैच में केकेआर की तरफ से खेलते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने शतक लगाया था। मैक्कुलम ने मात्र 73 गेंदों पर 13 छक्कों और 10 चौके लगाते हुए 158 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

मैक्कुलम की इस पारी ने टी20 और आईपीएल के भविष्य को पहले ही मैच में परिभाषित कर दिया था, जो साल-दर-साल और बेहतर और भव्य होता जा रहा है। मैक्कुलम के लगाए शतक के बाद आईपीएल में लगातार शतक लगे हैं।

Advertisement

आईपीएल 2024 लीग का 17वां सीजन था। इस सीजन में 14 शतक लगे। किसी भी सीजन में लगने वाले शतकों का यह रिकॉर्ड है। आईपीएल 2023 में लगे 12 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2024 में नया रिकॉर्ड बना था।

आईपीएल 2024 में विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, ट्रेविस हेड, साई सुदर्शन, सुनील नरेन, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, मार्क्स स्टॉयनिस, सूर्यकुमार यादव, जॉनी बेयरेस्टो, और विल जैक्स ने 1-1 शतक लगाया था, जबकि जोस बटलर ने 2 शतक लगाए थे।

आईपीएल 2026 लीग का 19वां सीजन है। इस सीजन में भी शतकों की झड़ी लगी हुई है। सवाल यह है कि क्या इस सीजन आईपीएल में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड बन पाएगा या नहीं।

आईपीएल 2026 में 36 मैचों तक 8 शतक लगाए जा चुके हैं। सीजन के बचे हुए मैचों में अगर 7 और शतक लगते हैं तो यह रिकॉर्ड होगा और आईपीएल 2024 में लगे 14 शतकों का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

Advertisement

आईपीएल 2026 लीग का 19वां सीजन है। इस सीजन में भी शतकों की झड़ी लगी हुई है। सवाल यह है कि क्या इस सीजन आईपीएल में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड बन पाएगा या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीजन में अभी फाइनल तक 38 मैच और खेले जाने हैं। इन मैचों में किस बल्लेबाज के नाम शतक आता है और आईपीएल 2024 में लगे सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड टूटता है या नहीं, यह देखना काफी रोमांचक होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार