पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिला विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए विश्व चैंपियन बनने की बधाई दी।

Advertisement

भगवंत मान ने कहा, "मैंने हर मैच देखा और आनंद लिया। हरमन आपके कैच ने देश को जो खुशी दी, उसकी व्याख्या नहीं की जा सकती। हम पहले भी सेमीफाइनल और फाइनल खेले है, लेकिन इस बार आप सभी ने इतिहास रचा दिया।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "सेमीफाइनल में आप लोगों ने रिकॉर्ड 339 रन का लक्ष्य हासिल किया। मैंने वो रोमांचक मैच देखा था। हरमन, आपने उसमें 89 और जेमिमा ने 127 रन की नाबाद पारी खेली थी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए हराना आसान नहीं था, लेकिन आप सभी ने इसे कर दिखाया।"

अमनजोत कौर ने एक बेहतरीन कैच दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वौल्वार्ड्ट का पकड़ा था। ये बेहद अहम कैच था। उस कैच के लिए मुख्यमंत्री ने अमनजोत की तारीफ करते हुए कहा कि वह कैच नहीं ट्रॉफी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी पंजाब की शेरनियां हैं, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है। पंजाब लौटने पर आपका सम्मान किया जाएगा। आप सभी की सफलता देश व राज्य की लड़कियों के लिए प्रेरणा है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए कहा, "हम आपका भी धन्यवाद करना चाहेंगे। आपने हमेशा हमारा समर्थन किया है। आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब में खेल का माहौल निश्चित रूप से बदला है। ये कोई छोटी बात नहीं कि एक मुख्यमंत्री खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मिले उनसे बात करे और सभी मुकाबलों पर ध्यान रखे। आपसे बात करते हुए इस वीडियो को देखकर पंजाब की लड़कियां काफी प्रोत्साहित होंगी। आपकी कार्यशैली से न सिर्फ क्रिकेट बल्कि सारे खेलों का प्रदेश में माहौल बदला है।"

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी पंजाब की शेरनियां हैं, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है। पंजाब लौटने पर आपका सम्मान किया जाएगा। आप सभी की सफलता देश व राज्य की लड़कियों के लिए प्रेरणा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। भारतीय महिला टीम का यह पहला विश्व कप है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार