T20 World Cup: जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) सितंबर में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगी। इस दौरान तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। यह एक दशक से भी ज्यादा समय में ऑस्ट्रेलिया का इस देश का पहला वनडे दौरा होगा।

Advertisement

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद 18 मैच को दूसरे मैच का आयोजन होगा। सीरीज का अंतिम मैच 20 सितंबर को आयोजित होगा। सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। यह सीरीज आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी को लेकर जिम्बाब्वे के लिए एक अहम हिस्सा है, जिसकी सह-मेजबानी जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर करेगा।

Advertisement

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी के मुताबिक, यह दौरा टीम के लिए एक अहम मोड़ पर आया है। उन्होंने कहा, "हम ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे में फिर से स्वागत करके बहुत खुश हैं। उम्मीद है कि यह एक बेहद कड़े मुकाबले वाली वनडे सीरीज होगी। इस स्तर के मैच एक टीम के तौर पर हमारे विकास के लिए बहुत जरूरी हैं।"

उन्होंने कहा, "आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 नजदीक है, ऐसे में यह दौरा हमें साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी करने का एक अनमोल मौका देता है। यह हमारे फैंस के लिए भी अपने घर पर टॉप-लेवल का इंटरनेशनल क्रिकेट देखने का एक शानदार मौका है। हम हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपने फैंस के जोरदार समर्थन का इंतजार कर रहे हैं।"

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी के मुताबिक, यह दौरा टीम के लिए एक अहम मोड़ पर आया है। उन्होंने कहा, "हम ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे में फिर से स्वागत करके बहुत खुश हैं। उम्मीद है कि यह एक बेहद कड़े मुकाबले वाली वनडे सीरीज होगी। इस स्तर के मैच एक टीम के तौर पर हमारे विकास के लिए बहुत जरूरी हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे ने हाल के दिनों में लगातार ऑस्ट्रेलियाई टीमों के लिए मुश्किल खड़ी की है। अभी हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम को इस साल फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान जिम्बाब्वे के हाथों 23 रनों की हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें शर्मनाक तरीके से ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की 50 ओवर की टीम को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। सितंबर 2022 में टाउन्सविले में उन्हें तीन विकेट से हार मिली थी, हालांकि यह उस सीरीज का आखिरी मैच था जिसे मेजबान टीम ने 2-1 से जीता था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार