16 नवंबर। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी में में सैम कुरेन ने कमाल करते हुए 119 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। अपनी पारी में सैम कुरेन ने 6 छक्के और एक चौंके जमाए।

Advertisement

सैम कुरेन की पारी इतनी शानदार थी कि हर तरफ उनकी बल्लेबाजी की ही बात हो रही था। सैम कुरेन और जोस बटलर के अर्धशतकी पारी के कारण ही इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 290 रन बना पाने में सफल हो पाई थी।

आपको बता दें कि सैम कुरेन की पारी इसलिए बेहद खास थी क्योंकि उन्होंने अपने पहले 50 रन बनाए तो उसमें सिर्फ छक्के ही बाउंड्री के तौर पर लगाए थे। जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमे कैप्शन में लिखा कि क्या आपने ऐसे बल्लेबाज को देखा है जिसने अपनी पारी में चौका लगाने से पहले 6 छक्के लगाए हों ?

इंग्लैंड क्रिकेट के इस पोस्ट के बाद स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने एक मजेदार जबाव दिया और कॉमेंट करते हुए लिखा 'युवराज सिंह'

Advertisement

स्टअर्ट ब्रॉर्ड के इस जबाव के बाद क्रिकेट फैन्स ने उनकी इस भावना का कद्र करते हुए लिखा कि अपने करियर के शुरूआत में इतनी धुनाई होने के बाद जिस तरहे से आपने अपनी गेंदबाजी में सुधार करते हुए आज वर्ल्ड क्लास गेंदबाज बने वो असाधारण बात है। जो आपको एक स्पेशल गेंदबाज बनाती है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार