IPL 2026, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिज़वी ने पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच अहम साझेदारी ने टीम को 155 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला मंगलवार (5 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पथुम निसांका (19) और केएल राहुल (12) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद नितीश राणा (15) और करुण नायर (13) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जबकि कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
ऐसी स्थिती में ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिज़वी ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रन की अहम साझेदारी की। स्टब्स ने 31 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि समीर रिज़वी ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रन की पारी खेली। इन पारियों के चलते आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 155 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में नूर अहमद ने 2 विकेट झटके। वहीं मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन और अकील हुसैन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एंगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विप्रज निगम, समीर रिज़वी, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी, डेविड मिलर।