5 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> निदास ट्रॉफी का आगाज 6 मार्च से होने वाला है। इस त्रिकोणीय टी- 20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा को भारत का कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

आपको बता दें कि इस सीरीज के लिए कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत के हिट मैन को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Advertisement

गावस्कर ने एक अंग्रेजी अखबार में अपने कॉलम में रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर सवाल उठाए हैं और लिखा है कि हर बार चयनकर्ता खराब परफॉर्मेंस के बाद भी रोहित शर्मा को टीम में क्यों बनाए रखते हैं।

गावस्कर ने कहा कि जब कभी भी किसी को टीम से बाहर करने की बात की जाती है तो शिखर धवन का नाम सबसे पहले आगे किया जाता है जो सरासर गलत है। 

गावस्कर ने आगे लिखा है कि " मैं यह जानना चाहता हूं कि हर बार शिखर धवन का नाम क्यों लिया जाता है। धवन ने साउथ अफ्रीकी दौरे पर अच्छा परफॉर्मेंस किया था। ऐसे में रोहित शर्मा को भी आराम दिया जामा चाहिए। मुझे नहीं पता क्यों चयनकर्ता कुछ खिलाड़ियों पर क्यों ज्यादा मेहरबान है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार