Sunil Gavaskar Reaction on Punjab Kings Defeat: मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 8 विकेट से हराकर अपने चौथे आईपीएल फाइनल में एंट्री कर ली। इस मैच में पंजाब की बल्लेबाजी बुरी तरह से बिखर गई औऱ पूरी टीम महज़ 101 रन पर सिमट गई। इसके बाद आरसीबी ने इस मामूली लक्ष्य को दो विकेट के नुकसान पर सिर्फ 10 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में पंजाब की खराब बल्लेबाजी देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी हैरान रह गए और उन्होंने कमेंट्री के दौरान ही पंजाब किंग्स की टीम को फटका लगाई। उन्होंने इस शर्मनाक प्रदर्शन को 'अविश्वसनीय' और 'सुसाइड' करार दिया। पंजाब ने हमेशा की तरह इस मैच में भी पहली गेंद से ही आक्रमण करने का फैसला किया, लेकिन लगातार विकेट गंवाने के बावजूद उन्होंने विकेट पर टिकने की कोशिश नहीं की और गावस्कर को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई।

Advertisement

11वें ओवर में सुयश शर्मा द्वारा स्टोइनिस को आउट किए जाने पर गावस्कर ने सवाल उठाया, "ये अविश्वसनीय है। ये सुसाइड करने जैसा है, है न?" 

गावस्कर के अलावा और भी कई दिग्गज पंजाब की अप्रोच से खुश नहीं दिखे और उन्होंने भी अय्यर एंड कंपनी के प्रदर्शन पर अपनी निराशा जाहिर की।वहीं, आरसीबी के खिलाफ करारी हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना कि टीम से बड़ी गलती हो गई, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। अय्यर ने कहा कि अभी जंग खत्म नहीं हुई है और अगली चुनौती के लिए टीम को खुद को संभालना होगा। उन्होंने बल्लेबाज़ी पर खास फोकस करने की बात कही। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंशन में बात करते हुए कहा, "ये दिन भूलने का नहीं है, बल्कि सोचने का है कि कहां गलती हुई। हम लगातार विकेट खोते गए। हमने प्लानिंग तो अच्छी की थी लेकिन उसे मैदान पर उतार नहीं सके। हमने ये मुकाबला जरूर हारा है लेकिन टूर्नामेंट की जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हमें अगली बार बेहतर तैयारी के साथ उतरना होगा।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार