Sunil Narine Record: यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट 2026 (MLC 2026) टूर्नामेंट खेला जा रहा है जहां सोमवार, 29 जून को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और सिएटल ओर्कास टीम (LAK vs SCO) की भिड़ंत होगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर अपना पहला कदम रखते ही सुनील नारायण (Sunil Narine) इतिहास रच देंगे और एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे जो कि टी20 क्रिकेट में सिर्फ एक ही खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) बना पाए हैं।

Advertisement

दरअसल, ओकलैंड कोलिज़ियम स्टेडियम में LAKR Vs SCO के बीच होने वाला ये मुकाबला सुनील नारायण के टी20 करियर का 600वां मुकाबला होगा। इस मुकाबले के लिए मैदान पर पहुंचते ही सुनील नारायण टी20 क्रिकेट के इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने T20 में 600 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले होंगे।

Advertisement

ध्यान दें कि अब तक सिर्फ वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने ही ये कारनामा किया है जो कि टी20 फॉर्मेट में 739 मैच खेल चुके हैं। उनके बाद इस लिस्ट में सुनील नारायण ही है जिन्होंने अब तक 599 टी20 मैच खेले हैं।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • कीरोन पोलार्ड - 739 मैच
  • सुनील नारायण - 599 मैच
  • आंद्रे रसेल - 593 मैच
  • ड्वेन ब्रावो - 582 मैच
  • डेविड मिलर - 568 मैच

बताते चलें कि 38 वर्षीय सुनील नारायण टी20 फॉर्मेट के सबसे महान गेंदबाज़ों में से एक हैं। उनके नाम 599 टी20 मैचों की 589 पारियों में 633 विकेट दर्ज हैं। खास बात तो ये है कि इस दौरान उन्होंने सिर्फ 6.17 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके अलावा सुनील नारायण फटाफट क्रिके'ट में लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 4,804 रन भी ठोक चुके हैं। उनके नाम टी20 में एक सेंचुरी भी दर्ज है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार