IPL 2023 : दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मार्क्रम को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। मार्क्रम ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन की जगह ली है, जिन्हें पिछले सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।

Advertisement

प्रोटियाज खिलाड़ी मार्क्रम हाल ही में संपन्न हुई साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा थे और उन्होंने अपनी कप्तानी ईस्टर्न केप को पहला सीज़न भी जितवा दिया था। ऐसी अटकलें थीं कि SRH द्वारा 8.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए मयंक अग्रवाल भी इस सीज़न में हैदराबाद की कप्तानी कर सकते हैं लेकिन हैदराबाद की मैनेजमेंट ने मार्क्रम पर भरोसा जताया है।

Advertisement

काव्या मारन के स्वामित्व वाली SRH फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (23 फरवरी) सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मार्क्रम को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए हैदराबाद ने लिखा, 'इंतज़ार की घड़ियां अब खत्म, ऑरेंज आर्मी अपने नए कप्तान एडेन मार्क्रम से मिलिए।'

आपको बता दें कि मार्क्रम ने आईपीएल 2022 में 47.63 की औसत से और 139 से भी अधिक के स्ट्राइक-रेट के साथ तीन अर्द्धशतक के साथ 381 रन बनाए थे। वहीं, मार्क्रम SA20 लीग में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 12 मैचों में 33.27 की औसत से 366 रन बनाए थे। इस प्रतियोगिता में उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक भी निकला था। मार्क्रम की सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया था।

अब आगामी आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान मार्क्रम के युवा कंधों पर होने वाली है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो हैदराबाद की तकदीर बदलने में सफल रहते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार