आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर 192 रन लगा दिए। इस मैच में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन कैमरुन ग्रीन ने बनाए। ग्रीन ने इस मैच में अपनी काबिलियत दिखाते हुए नाबाद 63 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद के लिए मार्को जानसन ने 4 ओवरों में 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Advertisement

इस मैच में हैदराबाद की फील्डिंग भी काफी शानदार थी और इसकी अगुवाई कैप्टन एडेन मार्करम ने खुद की। इस मैच में मार्करम ने कुल 3 कैच पकड़े और इनमें से दो कैच तो इतने जबरदस्त थे कि आप उन्हें एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना पसंद करोगे। मार्करम ने सबसे पहला कैच रोहित शर्मा का पकड़ा लेकिन इसके बाद ईशान किशन का जो कैच उन्होंने पकड़ा, शायद उनकी जगह कोई और होता तो वो ये कैच छोड़ देता लेकिन मार्करम ने आखिर तक गेंद पर अपनी नजरें जमाए रखी और गिरने के बावजूद इस कैच को पकड़ लिया।

Advertisement

इसके बाद मुंबई ने जब अपना तीसरा विकेट गंवाया तो उसमें भी मार्करम का ही योगदान था या फिर आप कह सकते हैं कि ये विकेट ही मार्करम का था। ये कैच मुंबई के उप कप्तान सूर्यकुमार यादव का था जिन्होंने 2 गेंदों में 7 रन बना दिए थे और ऐसा लग रहा था कि वो इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन उनकी बस इतनी सी गलती थी कि उन्होंने ये शॉट मार्करम की तरफ खेल दिया। 

मार्को जानसन की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने मिड ऑफ के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन उनका शॉट अच्छे से कनेक्ट नहीं हुआ और मार्करम ने सुपरमैन स्टाइल में उड़कर एक करिश्माई कैच पकड़ लिया। उनके इन दोनों कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, हैदराबाद के फैंस अपने कप्तान से फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन के बाद अब बल्ले से भी बड़ी पारी की उम्मीद करेगी क्योंकि अगर इस मैच में 192 रनों को चेज करना है तो मार्करम पर बहुत कुछ निर्भर करेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार