Sunrisers Leeds vs Southern Brave Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला सनराइजर्स लीड्स और सदर्न ब्रेव के बीच शनिवार, 25 जुलाई को हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की टक्कर साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में हुई थी जहां सनराइजर्स लीड्स (नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स) ने 140 रनों का लक्ष्य हासिल करके सदर्न ब्रेव को 3 विकेट से हार का स्वाद चखाया था। इस मुकाबले में जैक क्रॉली ने 18 गेंदों पर 29 रन ठोके थे, वहीं हैरी ब्रूक ने 16 गेंदों पर 24 रन बनाए थे।
SUL vs SOB, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 25 जुलाई 2026
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - हेडिंग्ले, लीड्स
Headingley, Leeds Pitch Report
द हंड्रेड 2026 में ये इस वेन्यू पर होने वाला दूसरा मुकाबला है, क्योंकि इससे पहले यहां महिला टीमों के बीच मैच खेला जा चुका है। ऐसे में पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिसका फायदा बल्लेबाजों को मिल सकता है। हालांकि, नई गेंद से शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाएगी।
SUL vs SOB Head To Head Record
कुल - 05
सनराइजर्स लीड्स - 04
सदर्न ब्रेव - 01
SUL vs SOB, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?
द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।
SUL vs SOB, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For
सनराइडर्स लीड्स की टीम से मिचेल मार्श, रयान रिकेल्टन और नाथन एलिस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर सदर्न ब्रेव टीम की तो डेविड मिलर, थॉमस रेव और निखिल चौधरी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
SUL vs SOB Probable Playing XI
Sunrisers Leeds Probable Playing XI: मिचेल मार्श, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली (कप्तान), डेन लॉरेंस, टॉम एसोप, बैनी हॉवेल, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, नाथन एलिस, अबरार अहमद।
Southern Brave Probable Playing XI: जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन मैकिनी, थॉमस रेव, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, निखिल चौधरी, क्रिस जॉर्डन (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, आदिल रशीद, डैन वॉरल।
SUL vs SOB Today's Match Prediction
द हंड्रेड 2026 के पांचवें मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SUL vs SOB Match Prediction, SUL vs SOB Pitch Report, Today's Match SUL vs SOB, The Hundred Mens 2026, SUL vs SOB Prediction, SUL vs SOB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Leeds vs Southern Brave
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।