IPL 2022: नई नवेली टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) सोमवार (28 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलने उतरी। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर अपने दोस्त केएल राहुल (KL Rahul) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। लखनऊ की शुरूआत बहुत खराब रही और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने पारी की पहली ही गेंद पर राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शमी की गेंद का राहुल के पास कोई जवाब नहीं था।  

Advertisement

शमी ने गुड लेंथ पर गेंद डाली,जिसे राहुल सीधे बल्ले से खेलने गए। लेकिन गेंद ने पढ़ने के बाद हल्का सा कांटा बदला और उनके बल्ले के किनारा लेते हुए विकेटकीपर मैथ्यू वेड के ग्लव्स में गई। इसके बाद वेड और शमी ने जोरदार अपील की, जिसे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने नकार दिया। 

Advertisement

जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने रिव्यू लिया औऱ रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद राहुल के बल्ले पर लगकर गई है, जिसके बाद अंपायर को फैसला बदलना पड़ा। बता दें कि हार्दिक का बतौर कप्तान यह पहला मैच है।   

6 साल बाद हुआ ऐसा

राहुल 56 पारियों के बाद आईपीएल में 0 पर आउट हुए हैं। छह साल बाद ऐसा हुआ है जब वह इस टूर्नामेंट में पहली गेंद (Golden Duck) पर पवेलियन लौटे हैं। इससे पहले 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए पहली गेंद पर आउट हुए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार