IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल का अपना 194वां मैच खेल रहे हैं। धोनी IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ही खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। धोनी के IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने पर सुरेश रैना ने उन्हें बधाई दी है।

Advertisement

सुरेश रैना ने ट्वीट कर लिखा कि, "आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने के लिए माही भाई को बधाई। खुशी है कि मेरा रिकॉर्ड आपके द्वारा तोड़ा गया। आज के खेल के लिए शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन के IPL को जीतेगी।" सुरेश रैना आईपीएल 2020 का हिस्सा नहीं हैं। सुरेश रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस सीजन से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया था।

Advertisement

आईपीएल के शुरुआत में सुरेश रैना टीम के साथ दुबई गए थे लेकिन सीएसके कैंप से 13 लोगों के कोरोना के चपेट में आ जाने के बाद अपने परिवार की सेहत की चिंता और कुछ पारिवारिक कारणों के चलते वह दुबई से दिल्ली लौट आए थे। बता दें कि सुरेश रैना को इस सीजन में खेलने के लिए 11 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। लेकिन अब इस सीजन के लिए उन्हें फ्रेंचाइजी की ओर से कॉन्ट्रैक्ट मनी नहीं दी जा रही है। 

खबरों की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा जल्द ही सुरेश रैना का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया जा सकता है। ऐसे में सुरेश रैना के अगले साल आईपीएल में खेलने की संभावना भी काफी कम है। आईपीएल 2020 की बात करें तो चैन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 3 मैचों में से 1 जीत के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार