8 जुलाई,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना के पास इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का मौका हो, जो आजतक टीम इंडिया का का कोई भी क्रिकेटर नहीं बना पाया है।  

Advertisement

सुरेश रैना अगर इस मुकाबले में 71 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर लेंगे। रैना ये कारनामा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

उन्होंने अब तक खेले गए 295 मैचों की 280 पारियों में 33.59 की औसत से 7929 रन बनाए, जिसमें 4 शतक औऱ 47 अर्धशतक शामिल हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 11454 रन बनाए हैं, इसके बाद ब्रैंडन मैकुलम (9119 रन), काइरोन पोलार्ड ( 8181 रन), शोएब मलिक ( 7931 रन ) बनाए हैं।

 

साथ ही अगर रैना 1 छक्का मार देते हैं तो वह इस फॉर्मेट में 300 छक्के पूरे कर लेंगे। यह कीर्तिमान बनाने वाले वह भारत के दूसरे और दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन जाएंगे।  

Advertisement

उनसे पहले क्रिस गेल (846 छक्के), काइरोन पोलार्ड (528 छक्के), ब्रैंडन मैकुलम (445 छक्के), शेन वॉटसन (371 छक्के), ड्वेन स्मिथ (367 छक्के), डेविड वॉर्नर (319 छक्के), और रोहित शर्मा (308 छक्के) टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार