Suryakumar Yadav Record: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बीते रविवार, 14 सितंबर को टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के छठे मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई करते हुए नाबाद 47 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ SKY ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पछाड़ते हुए एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि दुबई के मैदान पर टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने नंबर-3 पर बैटिंग की और 37 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 47 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दम पर अब वो महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए बतौर भारतीय कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी टी20 इनिंग खेलने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

एमएस धोनी, जिन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 33 रनों की इनिंग खेली थी, अब वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जान लें कि पाकिस्तान के खिलाफ बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी टी20 इनिंग खेलने का महारिकॉर्ड किंग विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में दुबई के मैदान पर ही 49 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी।

बात करें अगर टी20 एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले के नतीजे की तो दुबई के मैदान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन, सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर 47 रन और तिलक वर्मा ने 31 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारत ने महज़ 15.5 ओवर में 131 रनों की लक्ष्य हासिल करके आसान जीत हासिल की। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार