मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav 7000 T20 Runs) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 17 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अनफिट होने के कारण सूर्यकुमार मुंबई के पहले तीन मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पिछले मुकाबले में वापसी की, लेकिन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। 

 
Advertisement

7000 टी-20 रन

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली,रोहित शर्मा,शिखर धवन, सुरेश रैना,एमएस धोनी,रॉबिन उथप्पा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गजों ने यह मुकाम हासिल किया था। 

सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा

सूर्यकुमार बतौर भारतीय सबसे तेज 7000 रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, वह 249 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। सूर्यकुमार ने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 251 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। 

सबसे तेज 7000 टी-20 पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज

Advertisement

नाम                पारी
केएल राहुल      197

विराट कोहली    212

शिखऱ धवन      246

Advertisement

सूर्यकुमार यादव 249

सुरेश रैना         251

रोहित शर्मा       258  

Advertisement

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने डु प्लेसिस, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक के अर्धशतकों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। मुंबई के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे जसप्रीत बुमराह ने 5 वितेट हासिल किए। जिसके जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार