India vs England 2nd T20I: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार (25 जनवरी) को होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। कोलकाता में हुए पहले टी-20 में सूर्यकुमार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। वह पिछली तीन पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए हैं। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के 

Advertisement

सूर्यकुमार अगर इस मैच मे 5 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के पूर कर लेंगे। रोहित शर्मा के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। सूर्यकुमार ने 79 मैच की 75 पारियों में 145 छक्के जड़े हैं, वहीं रोहित के नाम 205 छक्के दर्ज हैं। 

टी-20 में 350 छक्के

सूर्यकुमार ने अभी तक इस फॉर्मेट में 305 मैच की 281 पारियों में 341 छक्के जड़े हैं। वह अगर 9 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा और विराट कोहली ही ऐसा कर पाए हैं।

8000 टी-20 रन

Advertisement

सूर्यकुमार  ने 305 मैच की 281 पारियों में 7875 रन बनाए हैं, अगर वह 125 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह 8000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक विराट कोहली, रोहित शर्मा,शिखर धवन और सुरेश रैना ने ही यह मुकाम हासिल किया है।

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है। कोलकाता में खेले गए मुकाबले में भारत ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार