IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव की ऐसी आंधी आई कि हर कोई बस देखता ही रह गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्यौता दिया और सूर्यकुमार यादव के चमत्कारिक शतक की बदौलत भारत ने स्कोरबोर्ड पर 191 रन टांग दिए औऱ कीवी टीम के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

सूर्या ने अंत तक नाबाद रहते हुए 51 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। इस दौरान सूर्या ने किसी भी कीवी गेंदबाज को नही बख्शा लेकिन सूर्या के बल्ले से सबसे ज्यादा कुटाई लॉकी फर्ग्यूसन की हुई। ये सूर्या ही थे जिनकी बदौलत लॉकी सबसे महंगे कीवी गेंदबाज़ साबित हुए।

Advertisement

लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने 4 ओवर में 12.20 की इकॉनमी रेट से 49 रन लुटाए। बेशक उन्होंने दो विकेट लिए लेकिन उन पर सूर्या ने बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया। इस दौरान सूर्या ने फर्ग्यूसन के आखिरी ओवर में 22 रन लूटने के साथ-साथ सिर्फ 7 गेंदों में 32 रन बना दिए। इन 7 गेंदों में सूर्या ने फर्ग्यूसन के खिलाफ 5 चौके और 2 छक्के लगाए। सूर्या से पिटाई खाने के बाद फर्ग्यूसन बेबस नजर आए।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ईशान किशन ने भी 31 गेंदों में 36 रनों की अहम पारी खेली लेकिन ऋषभ पंत ने अपने फैंस को एक बार फिर से निराश किया। टीम मैनेजमेंट ने पंत को ओपनिंग करने के लिए भेजा लेकिन वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। पंत ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए। पंत की इस नाकामी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार