हरियाणा ने सोमवार को बांद्र कुर्ला कॉम्पलेक्स में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के मैच में आंध्र प्रदेश को छह विकेट से हरा दिया। आंध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 107 रन बनाए। हरियाणा ने इस लक्ष्य को 15.5 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Advertisement
आंध्र प्रदेश के ऊपरी क्रम ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। श्रीकर भरत ने 23 और प्रशांत कुमार ने 21 रन बनाए। रिकी भुई ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा अंबाती रायडू (13) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके। Syed Mushtaq Ali Trophy- Haryana vs Andhra Pradesh Scorecard
Advertisement
हरियाणा के लिए जयंत यादव और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। सुमीत कुमार को एक सफलता मिली।
हरियाणा ने चैतन्य बिश्नोई के नाबाद 42 रन और शिवम चौहान ने 35 रनों के दम पर जीत हासिल की।