अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चंडीगढ़ ने बुधवार को यहां आईटीसी साइक्लस ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में मणिपुर को 110 से हरा दिया।

Advertisement

चंडीगढ़ की दो मैचों में यह पहली जीत है और वह छह अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि मणिपुर की दो मैचों में यह पहली हार है।

Advertisement

चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए शिवम भांबरी ने 56, अंकित कौशिक ने 38 और कप्तान वोहरा ने 39 रन बनाए। मणिपुर के लिए विश्वजीत के ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Manipur vs Chandigarh Scorecard

मणिपुर की टीम 179 रनों के लक्ष्य के आगे निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 68 रन ही बना सकी। टीम के लिए टी किशन ने सर्वाधिक नाबाद 22 और किशन गंगा ने नाबाद 20 रन बनाए।

चंडीगढ़ की ओर से गुरिंदर सिंह ने तीन और बिपुल शर्मा ने दो, जबकि जसकरण सिंह, मंदीप सिंह और गौरव गंभीर ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार