कप्तान पुनीत बिष्ट की 51 गेंदों पर खेली गई 146 रन की तूफानी शतकीय पारी के दम पर मेघालय ने बुधवार को यहां गुरु नानक कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में मिजोरम को 130 रनों से करारी शिकस्त दी।

Advertisement

मेघालय की दो मैचों में यह पहली जीत है और टीम अब चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। मिजोरम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है।

Advertisement

मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 230 रन का विशाल स्कोर बनाया। बिष्ट ने अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान छह चौके और 17 छक्के उड़ाए। उनके अलावा योगेश तिवारी के 53 रन बनाए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Meghalaya vs Mizoram Scorecard

मिजोरम की टीम इसके जबाव में 20 ओवर में नौ विकेट पर 100 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान केबी पवन ने सर्वाधिक 33 और प्रतीक देसाई ने 27 रनों की पारी खेली।

मेघालय की ओर से आदित्य सिंघानिया ने चार और आकाश चौधरी ने दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार