उत्तर प्रदेश को मंगलवार को यहां अलुर के केएससीए क्रिकेट (3) ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के इलीट ग्रुप-ए में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। रेलवे ने उत्तर प्रदेश को आठ विकेट से हरा दिया। उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 133 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए कर्ण शर्मा ने 55 और भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 24 रन बनाए।

Advertisement

रेलवे की ओर से कनिष्क सेठ, डी सोनी और हर्ष त्यागी ने दो-दो जबकि कप्तान कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया।

Advertisement

रेलवे ने उत्तर प्रदेश से मिले 134 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल की लिया। टीम की ओर से मृणाल देवधर ने 57, शिवम चौधरी ने नाबाद 56 और प्रथम सिंह ने 14 रन बनाए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Railway vs Uttar Pradesh Scorecard

रेलवे की दो मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है और टीम आठ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार