27 सितंबर। इसी साल नवंबर में क्रिकेट फैन्स क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-10 लीग का मजा ले सकेंगे। आपको बता दें कि टी-10 लीग का आगाज 14 नवंबर से होने वाला है। अबतक टी-10 लीग का दो सीजन हो चुका है और काफी सफल भी रहा था। 
अबु धाबी में टी10 लीग का तीसरा सीजन का आगाज नवंबर में होगा। आपको बता दें कि टी-10 लीग का पहला खिताब केरला किंग्स ने जीता था और दूसरे सीजन में नॉदर्न वॉरियर्स की टीम खिताब जीतने में सफल रही थी। 

Advertisement

टी-10 लीग का तीसरा सीजन
टी-10 लीग के तीसरे सीजन में 9 टीमें हिस्सा लेने वाली है। बता दें कि यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन के आधार पर खेला जाता है। इस बार तीसरे सीजन में 2 नई टीम शामिल हुई है। पाकिस्तान की टीम कलंदर्स और बांग्लादेश प्रीमियर लीग की टीम बांग्ला टाइगर्स भी इस बार टी-10 लीग में मुकाबला करते हुए नजर आएगी।

Advertisement

इस लीग में इस बार दिल्ली बुल्स और डेक्कन ग्लैडिएटर्स की टीम भी खेलने वाली है। दरअसल इन दोनों टीमों का नाम पहले बंगाल टाइगर्स और सिंधी हुआ करता था। अब दोनों फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम का नाम बदल दिया है। 

इन स्टार्स का दिखेगा जलवा

टी-10 लीग के तीसरे सीजन में इस बार राशिद खान, शाहिद अफरीदी, इयोन मॉर्गन शेन वॉर्ट्सन, आंद्रे रसेल, जहीर खान भी खेलते हुए नजर आएंगे। 

नीलामी 15 अक्टूबर को होना है: टी-10 के सीजन तीन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 15 अक्टूबर को होना है। टी-10 लीग का फाइनल अबू धाबी में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार