T10 League: पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार को लाइव मैच के दौरान सिर पर जोरदार चोट लगी। यह वाक्या टी10 लीग 2021 के 13वें मैच के दौरान हुआ। मैच चेन्नई ब्रेव्स और नॉर्दर्न वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा था। मैच के दौरान बल्लेबाज गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे थे वहीं इन सभी दुस्साहसिक चौके और छक्के लगने के बावजूद, अंपायर का घायल होना मैच का सबसे डरावना क्षण बना। 

Advertisement

अलीम डार के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह दर्द से करहाते हुए नजर आए थे। पहली पारी के पांचवें ओवर में, फील्डर ने गेंद को वापस दूसरे फील्डर के पास फेंकने के इरादे से गेंद को थ्रो किया। हालाँकि, 53 साल के अंपायर दुर्भाग्य से रास्ते में थे और इस तरह, उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट लग गई। 

Advertisement

सौभाग्य से गेंद अपने रास्ते पर बाउंस हो गई थी, और इस तरह, इसने गेंद की तीव्रता को कम कर दिया। अगर गेंद बाउंस ना करती और डायरेक्ट अलीम डार के सिर पर लगती तब मामला काफी गंभीर हो सकता है। गेंद लगने के बाद अलीम डार बेचैनी में दिखे और ऐसा लग रहा था कि वह दर्द से जूझ रहे हैं।

नॉर्दर्न वॉरियर्स के फिजियो ने मैदान पर आकर उनका परीक्षण किया। कुछ क्षण बाद, उन्हें लगा कि वह ठीक हैं और इस प्रकार, शेष खेल के लिए वह अंपायर बने रहे। यह सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के लिए भी राहत की सांस लेने की बात थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार