ढाका, 25 फरवरी | भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि टी-20 क्रिकेट तकनीक से दूर नहीं है। इसमें तकनीक उतनी ही जरूरी है जितनी दूसरे प्रारूपों में है। रोहित ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के पहले टी-20 मैच में 83 रनों की तूफानी पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गुरुवार को रोहित ने कहा है, "मैं हमेशा हालात को देखकर टीम की जरूरत के मुताबिक खेलता हूं। मैं इसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं जिससे मुझे काफी मदद मिलती है।"

उन्होंने कहा, "सारा खेल तकनीक का है। आप टी-20 क्रिकेट खेलते समय इसे भूल नहीं सकते।" रोहित का कहना है कि वह आक्रामक खेलने से पहले टीम को अच्छी बुनियाद देने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा, "मैदान में जाना और शॉट्स खेलना हमेशा आसान नहीं होता। आपको पहले टीम के लिए अच्छी शुरुआत करनी पड़ती है उसके हिसाब से खेलना पड़ता है। मेरी यही सोच होती है। मैं जानता हूं कि अगर मैंने अच्छी शुरुआत की तो मैं अपना खेल खेल सकता हूं। मैं जब मैदान पर गया तो पिच देखकर यह अंदाजा लग गया था कि यह 160 रनों की पिच नहीं है। कोशिश 140-150 के स्कोर की थी।"

उन्होंने कहा, "मैच में दो महत्वपूर्ण साझेदारी हुई थीं। हमने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे। युवराज के साथ अर्धशतकीय साझेदारी बुहत महत्वपूर्ण थी। उस समय एक और विकेट गिर जाने से हम और ज्यादा दबाव में आ सकते थे। युवराज ने अच्छा साथ दिया।" भारत ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को 45 रनों से हराया था।

रोहित ने जीत पर कहा, "टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना काफी अच्छा होता है। मैं खुश हूं कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाया और टीम की जीत में योगदान दे पाया। जीत जरूरी थी क्योंकि बांग्लादेश खतरनाक टीम है। वह पहले काफी अच्छा खेले हैं।"

अपनी फॉर्म पर रोहित ने कहा, "मैं पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहता। मैं अपनी मौजूदा फॉर्म को जारी रखना चाहता हूं।"

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार