आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली लगातार दो हार के बाद टीम हर तरफ से आलोचना के घेरे में हैं और उन्हें कप्तानी से लेकर टीम सेलेक्शन तक अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने भारतीय टीम पर बयान देते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और मेंटर एमएस धोनी एक जैसा नहीं सोच रहे हैं और उनकी अलग-अलग पसंद के कारण भारतीय टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। 

Advertisement

भारतीय टीम अब टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है और पाकिस्तान की टीम ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान मोंटी पनेसर ने कहा,"भारतीय टीम अभी भी क्वालीफाई कर सकती है और वो अभी भी यहां से रूख पलट सकती है। इसके लिए बहुत सारी चीजें करनी होगी और सब विराट, रवि और धोनी पर निर्भर करता है। विराट, धोनी और रवि को एक समीकरण के साथ आना पड़ेगा। मुझे लगता है कि वो नहीं हैं।"

पनेसर ने आगे बात करते हुए कहा कि वर्ल्ड क्रिकेट भारतीय टीम को एक महान बल्लेबाज के तौर पर याद करेगा लेकिन एक कप्तान के तौर पर उनकी हमेशा आलोचना होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार