इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को कहा कि अफ्रीका और एशिया में होने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों को स्थगित कर दिया गया है। एशिया ए क्वालिफायर, जो ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप से दो कदम दूर हैं, 3 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाना था। 

Advertisement

इसमें जिसमें बहरीन, कुवैत, मालदीव, कतर और सऊदी अरब जैसी टीमों को हिस्सा लेना था। अब यह कुवैत में इस वर्ष 23 से 29 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

Advertisement

सब रिजनल अफ्रीका ए और बी क्वालीफायर, जो वर्ल्ड कप से तीन कदम दूर हैं, अप्रैल 2021 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले थे और अब इनका आयोजन इस साल 25-31 अक्टूबर के बीच होगा।

क्वालिफायर ए में घाना, लेसोथो, मलावी, रवांडा, सेशेल्स, स्वाजीलैंड और युगांडा शामिल थे और क्वालिफायर बी में बोत्सवाना, कैमरून, मोजाम्बिक, सिएरा लियोन, सेंट हेलेना और तंजानिया शामिल थे।

आईसीसी ने कहा कि सदस्यों के परामर्श के बाद और संबंधित सरकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड -19 की व्यापक आकस्मिक योजना के लिए की गई प्रक्रिया के परिणामस्वरूप स्थगन की पुष्टि की गई।

महिला टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालीफायर, जो आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है, का अब 3-11 सितंबर के बीच आयोजन होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार