Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रिएक्शन दिया है। शोएब अख्तर ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

Advertisement

शोएब अख्तर ने कहा, 'अभी-अभी मैच खत्म हुआ है 3 छक्के लग गए लास्ट ओवर में। पाकिस्तान ओए... क्या करते हो यार क्या करते हो (शोएब अख्तर की आवाज में दर्द साफ झलक रहा था)। अरे यार ये ठीक नहीं हुआ, ये बिल्कुल ठीक नहीं हुआ (शोएब अख्तर फिर रोनी सूरत लेकर उन 3 छक्कों को देखने लगते हैं जो मैथ्यू वेड ने अफरीदी के ओवर में जड़े थे)।'

Advertisement

शोएब अख्तर ने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया तुमने कर दिखाया। इस गेम से बहुत कुछ सीखने की जरुरत है। आपको अपने नर्व पर कंट्रोल करना था इससे ज्यादा आप कुछ नहीं कर सकते हैं। मैं सोच रहा था कि इस वीडियो को रिकॉर्ड करूं या ना करूं। ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच चुकी है। पाकिस्तान बाहर हो चुकी है और मेरी ताकत खत्म हो चुकी है।'

वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बना मैच जीत लिया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की भिड़त होगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार