विशाखापट्नम, 20 नवंबर | इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पांच विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड की पारी 255 रनों पर समेटने वाले शीर्ष टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने मैच के बाद कहा कि वह सिर्फ अपनी क्षमता के अनुरूप गेंदबाजी करना चाहते थे। अश्विन ने करियर में 22वीं बार पांच या उससे अधिक विकेट हासिल करने का कारनामा किया है।

Advertisement

अश्विन ने बेन स्टोक्स (70) और जॉनी बेयरस्टो (53) के बीच हुई 110 रनों की साझेदारी को तोड़ा। VIDEO: मोहम्मद शमी ने तोड़ी विकेट, एलेस्टर कुक रह गए हक्के बक्के

Advertisement

अश्विन ने कहा, "अब तक मैंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच या उससे अधिक विकेट हासिल नहीं किए थे, लेकिन यह मेरे दिमाग में था भी नहीं। मुझे पता था कि मैं इसे तभी हासिल कर सकता हूं जब मैं वही करता रहूं जो मैं सबसे बेहतर तरीके से कर सकूं। वास्तव में बल्लेबाज को परेशानी में डालना बड़ी चुनौती थी। हर गेंद स्पिन नहीं कर रही थी।"

अश्विन ने भारत के लिए पहली पारी में 58 रनों की अहम अर्धशतकीय पारी भी खेली। लाइव मैच में पुजारा पर भड़के कोहली, दिया ऐसा निर्देश: VIDEO

अश्विन ने कहा, "मैं अच्छी लय हासिल करने लगा था। मैंने विराट से कहा कि मैं जोए रूट को शॉर्ट मिडविकेट पर कैच आउट करवा सकता हूं। विराट ने मुझसे कहा कि मिड ऑन के फील्डर को ऊपर बुलाते हैं और रूट को स्लॉग स्वीप खेलने के लिए मजबूर करते हैं। मेरे खयाल से जैसे ही रूट ने बाहर पैर निकाले मुझे लग गया था कि मुझे सफलता मिल गई। रणनीति काम कर गई।"

अश्विन ने कहा, "दिन खत्म होते-होते विकेट धीमी हो गई थी, इसलिए मैंने अपने ऐक्शन में बदलाव किया। यह सिर्फ कोशिश करने जैसा नहीं था, बल्कि बीच मैच में अपनी पुरजोर कोशिश करने जैसा था। मुझे पूरा विश्वास था कि मैं सफल होऊंगा।" विशाखापट्नम टेस्ट मैच में ऐसा हुआ तो इंग्लैंड की टीम जीतेगी, कोहली एंड कंपनी को मिल सकती है हार

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार