14 जनवरी (CRICKETNMORE)। अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि अगर टीम इंडिया को सेंचुरियन टेस्ट में जीत हासिल करनी है तो उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 500 से ज्यादा रन का स्कोर बनाना पड़ेगा। 

Advertisement

विदर्भ को रणजी ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले जाफर ने कहा “ हमनें उन्हें आउट कर दिया है और अब हमें अच्छी बल्लेबाजी करने की जरुरत है। अगर हम पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बना लेते हैं तो भारत यह सीरीज बराबर कर सकता है।भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 
Advertisement

“इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी साउथ अफ्रीका में खेल चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी खेलने का अनुभव है। उन्हें पता है कि क्या करना है, बस क्रीज पर थोड़ा समय बिताने की जरुरत है। इसके बाद ये पिच भारतीय बल्लेबाजों को रास आएगी औऱ खूब रन बनेंगे। 

गौरतलब कि साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 335 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली (85) और हार्दिक पांड्या नाबाद लौटे हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार