नई दिल्ली, 02 मई (CRICKETNMORE) । दिल्ली के खिलाफ मिली हार से आहत किंग्स इलेवन पंजाब के कोच संजय बांगड़ ने कहा कि उनकी टीम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पा रही है। बांगड़ ने कहा, पिछले साल टीम के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय मुझे दिया गया तो इस बार मैं खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। हमारा कोई भी खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। बल्लेबाजों ने हमें अच्छी शुरुआत नहीं दी जबकि गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

ग्लेन मैक्सवेल और मुरली विजय को मौका नहीं देने के संदर्भ में बांगड़ ने कहा, विजय लगातार सात मैच खेला लेकिन हमें अपेक्षित शुरुआत नहीं दे पाया। सहवाग को स्थानीय परिस्थितियों की अच्छी जानकारी थी इसलिए हमने उसे मौका दिया। शॉर्न मार्श और डेविड मिलर ने अपने मैच जिताए हैं इसलिए हम उन्हें बाहर नहीं कर सकते थे। जॉर्ज बैली टीम का कप्तान है और ऐसे में किसी विदेशी खिलाड़ी को बाहर होना था और मैक्सवेल को बाहर होना पड़ा।
तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को मौका नहीं देने पर बांगड़ ने कहा, विकेट धीमा और नीचा था इसलिए हमने सोचा कि जॉनसन से अधिक प्रभावी तिषारा परेरा रहेगा। दिल्ली की टीम में दो लेग स्पिनर थे और ऐसे में परेरा की बल्लेबाजी प्रभावी हो सकती थी। वह श्रीलंका के लिए ऐसे हालात में खेलता रहा है।

किंग्स इलेवन की टीम आठ मैचों में सिर्फ चार अंक के साथ अंतिम स्थान पर चल रही है लेकिन बांगड़ ने कहा कि उनकी टीम अब भी प्ले ऑफ में जगह बना सकती है लेकिन इसके लिए उन्हें लगातार अच्छा खेलना होगा। बांगड़ ने साथ ही कहा कि अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कहीं भी जीत दर्ज कर सकते हैं और तब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि स्थल से अधिक अंतर पड़ता है। अगर आप अच्छा नहीं खेलोगे तो जीत दर्ज नहीं कर सकते। अगर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर आप कहीं पर भी जीत दर्ज कर सकते हैं, फिर आप चाहते पुणे में खेलें, मोहाली में या फिर दिल्ली में।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार