सिडनी, 1 फरवरी | टी-20 विश्व रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का मानना है कि करियर के शुरुआती दौर में ही महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह से उन्हें आज एक परिपक्व खिलाड़ी बनने में काफी मदद मिली। आस्ट्रेलिया पर 3-0 से मिली श्रृंखला विजय में नायाब पारियां खेलने वाले कोहली सोमवार को जारी आईसीसी टी-20 बल्लेबाज रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर पहुंचे।कोहली ने पहले मैच में नाबाद 90, दूसरे मैच में नाबाद 59 और रविवार को सिडनी में हुए तीसरे मैच में 50 रनों की आतिशी पारी खेली। 

क्रिकेट की एक वेबसाइट पर सोमवार को कोहली के हवाले से कहा गया है, "मैंने तेंदुलकर की वजह से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया। तेंदुलकर ने देश के लिए जो किया उसने मुझे भी खेलने के लिए प्रेरित किया। मैं हमेशा खुद को उनकी जगह रखकर देखता रहता था।" कोहली ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि करियर के शुरुआती दौर में मुझे तेंदुलकर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला। वह मुझे छोटी से छोटी बात समझाते रहते थे, जिससे मैं अपने खेल को विकसित कर सका। उन्हें जब भी लगता वे सीधे मेरे पास आते मुझे अपने खेल में सुधार करने के लिए उचित सलाह देते। उनकी ये सलाहें बिल्कुल जुदा होती थीं।"

कोहली ने आगे कहा, "उनके जैसे महान खिलाड़ी अमूमन ऐसा नहीं करते। इससे मुझे हमेशा आत्मबल मिला और मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने और बड़ी साझेदारियां निभाने का भी मौका मिला। मेरे लिए करियर का यह सबसे अहम हिस्सा रहा।"

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-4 से मिली हार पर कोहली ने कहा, "श्रृंखला गंवाना दुखद रहा, लेकिन निश्चित तौर पर आस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेला। हालांकि मैं यह नहीं मानता कि हमने श्रृंखला में खराब प्रदर्शन किया। हमारी बल्लेबाजी अनुभवहीन थी। टी-20 में हमारे पास जैसे ही अनुभवी खिलाड़ी आए हमने जीत हासिल की।"

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार