आईपीएल 2021 के फाइनल मैच खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हर्षा भोगले से बात करते हुए कहा था कि वो मेगा ऑक्शन को लेकर नियमों को देखेंगे साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो टीम में रहे ना रहे लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है कि टीम में भविष्य के लिए बेहतरीन खिलाड़ी आने ज्यादा जरूरी है।

Advertisement

साल 2022 के आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन होगा जहां 2 नई टीमें शामिल होंगी। इस दौरान कई खिलाड़ियों पर दांव लगेगा और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए और उनके फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या कि धोनी अगले साल भी चेन्नई का हिस्सा रहेंगे या नहीं।

Advertisement

अब आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने बात करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता कि अगले साल वो कितने खिलाड़ियों को रिटेन करेंगे लेकिन कोई हो ना हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए जरूर मौजूद रहेंगे।

सीएसके के अधिकारी ने स्पोर्ट्स टाइगर से बात करते हुए कहा,"अगले साल खिलाड़ी रिटेन होंगे और ये सच्चाई है। कितने खिलाड़ी रिटेन होंगे इसका कोई पता नहीं है और ये एमएस के लिए लागू नहीं होता क्योंकि पहला कार्ड उन्हीं के लिए इस्तेमाल होगा। इस जहाज को अपना कप्तान चाहिए और वो अगले साल पक्का आएंगे।"

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 अक्टूबर को केकेआर को 27 रनों से हराने के बाद आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार