16 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। सेंचुरियम टेस्ट मैच के चौथे दिन साउथ अफीकी टीम बेहद ही मजबूत स्थिती में पहुंचती नजर आ रही है। लाइव स्कोर

Advertisement

एबी डीविलियर्स और डीन एल्गर साउथ अफ्रीकी पारी को तेजी से आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। एबी डीविलियर्स और डीन एल्गर ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 100 से भी ज्यादा रन की पार्टनरशिप कर दी है।

Advertisement

अबतक दोनों ने मिलकर 113 से भी ज्यादा रन की पार्टनरशिप कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने ऐसा कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

भारत के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के द्वारा किया गया यह टेस्ट में सर्वोच्च रन की पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आपको बता दें कि 3 रन पर साउथ अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी में 2 विकेट गिर गए थे। 

Advertisement

वैसे एबी डीविलियर्स अपने शतक के करीब पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं डीन एल्गर अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं। डीन एल्गर ने अपने टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक जमा दिया है। अब तक साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत पर 156 रन की बढ़त बना ली है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार