WTC Final 2027 Venue: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा साइकल का फाइनल मुकाबला द ओवल में खेला जाएगा, इसका आधिकारिक ऐलान हो गया। यह खिताबी मुकाबला 9 से 13 जून के बीच खेला जाएगा। दूसरी बार होगा जब 'द ओवल' में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा, इससे पहले 2021 में भी यहां पहली बार फाइनल हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

2025 में लॉर्ड्स में हुए फाइनल की सफलता के बावजूद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान पिच की खराब गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद यह निर्णय लिया गया। लॉर्ड्स की पिच को ICC ने "असंतोषजनक" करार देते हुए डिमेरिट अंक भी दिया था। इसी कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने फाइनल को द ओवल में कराने का फैसला किया। हालांकि, मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) को उम्मीद है कि पिच सुधार के बाद 2029 का WTC फाइनल फिर से लॉर्ड्स में आयोजित किया जा सकेगा।

पिछले साल आईसीसी की सालाना कॉन्फ्रेंस 2025 के दौरान, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को अगले तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल (2027, 2029 और 2031) की मेज़बानी के अधिकार दिए गए। WTC फाइनल के पहले तीन संस्करण इंग्लैंड के अलग-अलग वेन्यू पर खेले गए थे, जिसमें लॉर्ड्स ने 2025 के फाइनल की मेजबानी की, जहां साउथ अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। वहीं न्यूजीलैंड ने 2021 में साउथेम्प्टन में भारत को हराकर पहला खिताब जीता।

ईसीबी के कॉम्पिटिशन और बड़े इवेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नील स्नोबॉल ने कहा कि इंग्लैंड को खेल के सबसे लंबे फ़ॉर्मेट के ग्लोबल टूर्नामेंट की मेज़बानी जारी रखने पर गर्व है।
उन्होंने कहा, “ इंग्लैंड और वेल्स में अगले तीन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल आयोजित करना हमारे लिए सम्मान की बात है, और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अगले साल भी 'द ओवल' इसकी मेज़बानी करेगा। 'द ओवल' में हुआ 2023 का फ़ाइनल ब्रॉडकास्टर्स और फ़ैन्स के बीच बहुत लोकप्रिय रहा था, और मुझे पूरा भरोसा है कि अगले साल का इवेंट भी बेहद खास होगा। यह देश और दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स के लिए एक और शानदार मौका होगा, जिसमें वे पिछले दो सालों की दुनिया की दो सबसे बेहतरीन टेस्ट टीमों को एक बड़े इवेंट में आमने-सामने खेलते हुए देख सकेंगे।”

इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खास होगा क्योंकि 2027 में टेस्ट क्रिकेट में 150 साल पूरे हो रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में में 87.50 प्रतिशत पॉइंट के साथ सबसे ऊपर है, जबकि मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान क्रमशः छठे, सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार