नई दिल्ली, 29 अगस्त (हि.स.) । इंग्लैंड के खिलाफ कल खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम विजयी लय को बरकरार रखते हुए 2-0 की अजेय बढत बनाने उतरेगी। भारत ने कार्डिफ में दूसरे एकदिवसीय में 133 रन से जीत दर्ज करके 1-0 से बढत बना ली। ब्रिस्टल में पहला एकदिवसीय मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Advertisement

उपमहाद्वीप के बाहर पहला शतक जमाने वाले सुरेश रैना ने 75 गेंद में 100 रन बनाये जो इस फार्म को बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी में जौहर दिखाये। महेंद्र सिंह धोनी एंड कंपनी को लय नहीं खोनी है, क्योंकि यह टेस्ट श्रृंखला में हार का बदला चुकता करने की बात नहीं है बल्कि अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिये अहम श्रृंखला है। धोनी की नजरें अगले छह महीने में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर होनी चाहिये।

Advertisement

ऐसे में कार्डिफ में भारत को मिली सफलता अच्छी शुरुआत है। छह में से चार बल्लेबाजों ने वहां रन बनाये और राहत की बात रोहित शर्मा तथा अजिंक्य रहाणे का रन बनाना रही। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित और चौथे नंबर पर रहाणे की उपयोगिता पर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने क्रमश: 52 और 41 रन की पारियां खेलकर अपने लिये कुछ मौके और जुटा लिये। चिंता का सबब विराट कोहली और शिखर धवन का खराब फार्म है। धवन को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रंखला में एक बार बाहर किया गया और कोहली ने पारी की शुरूआत की थी। यह कदम यहां नहीं उठाया जा सकता लेकिन धवन पिछली सात पारियों में 12, 0, 32, 12, 28, 9 और 11 रन ही बना सके हैं जो चिंता का कारण है।

तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए दोनो टीमें इस प्रकार हैं।

भारत : एम एस धौनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, मोहित शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, धवल कुलकर्णी, भुवनेश्वर कुमार।

इंग्लैंड : एलेस्टेयर कुक (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, गैरी बैलेंस, इयान बेल, जोस बटलर, स्टीवन फिन, हैरी गर्ने, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, ईयोन मोर्गन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स ट्रेडवेल, क्रिस वोक्स।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार