12 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के 13 वर्षीय स्कूल क्रिकेटर ल्यूक रॉबिनसन ने एक ओवर में 6 विकेट चटकाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया। फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए लैंगली पार्क के खिलाफ हुए अंडर-13 मैच में उन्होंने ये अनोखा कारनामा किया। ल्यूक ने इन सभी 6 बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। 
ल्यूक ने जिस समय एक ओवर में ये 6 विकेट हासिल किए उस समय उनके पिता स्टीफन रॉबिनसन गेंदबाजी छोर पर अंपायरिंग कर रहे थे।

Advertisement

स्टीफन ने कहा कि " पहले दो ओवर में ल्यूक को एक भी विकेट नहीं मिला था। उन्होंने गेंदबाजी में बदलाव करने के लिए पूछा जिससे वह अंत में अपना आखिरी ओवर कर सकें। लेकिन मैंने उसे गेंदबाजी जारी रखने के लिए कहा, जिसके बाद ये परिणाम आया।“क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS 

Advertisement

ल्यूक के इस रिकॉर्ड ओवर से पहले लैंगली पार्क का स्कोर एक विकेट पर 10 रन था लेकिन उन्होंने ऐसा कहर बरपाया कि पूरी टीम सिर्फ 18 रन पर ही ढेर हो गई। इससे पहले फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए थे।

इस मैच के दौरान ल्यूक की मां हेलन और उनके दादा स्टेडियम में बैठे मैच देख रहे थे।वहीं खिलाड़ी के छोटे भाई मैथ्यू भी मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे।

बता दें कि इससे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर गैरी सोबर्स ने 5 गेदों में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। ये रिकॉर्ड उन्होंने मलेशिया के क्वालालांपुर में आयोजित अनाधिकारिक मैच में बनाया था।ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS  

 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार