17 जून। स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और आयरलैंड के बीच डेवेन्टर में त्रिकोणी सीरीज खेला जा रहा है। 16 जून को खेले गए इस त्रिकोणी टी- 20 सीरीज के तीसरे मैच में आयरलैंड ने कमाल का खेल दिखाकर स्कॉटलैंड को 46 रन से हरा दिया।
Advertisement
देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर
Advertisement
इस मैच में आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए तो वहीं स्कॉटलैंड की टीम केवल 159 रन ही 20 ओवर में बना सकी।
आपको बता दें कि आय़रलैंड की पारी में तीन बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और 3 अर्धशतक जमाए। पॉल स्टर्लिंग ने 51 रन की पारी खेली तो वहीं एंड्रयू बलबीरनी ने शानदार 74 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान गैरी विल्सन ने 58 रन बनाए।
आपको बता दें किसी टी- 20 इंटरनेशनल मैच में एक टीम के तरफ से तीन अर्धशतक लगने का यह केवल तीसरा वाकया है।