भारतीय टीम के फिलहाल तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हैं। युवा शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली, जो सबसे लंबे फॉर्मेट के अलावा टी-20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वनडे टीम की कप्तान अभी भी रोहित के हाथों में ही है, जबकि टी-20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। 

Advertisement

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कप्तान के तौर पर रोहित (38 साल) और सूर्यकुमार (35 साल) की पारी ज्यादा लंबी नजर नहीं आती। ऐसे में आइए जानते हैं भविष्य में लिमिटेड ओवर टीम में कौन से खिलाड़ी भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। 

Advertisement

शुभमन गिल

सबसे स्पष्ट और शायद सबसे संभावित विकल्प शुभमन गिल। ऐतिहासिक रूप से, भारत सभी प्रारूपों में एक ही कप्तान को प्राथमिकता देता रहा है, ऐसे में गिल को भविष्य में वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी भी मिल सकती है। टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा, उन्होंने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 75.40 की औसत से 754 रन बनाए। 

वनडे डेब्यू के बाद से गिल ने 60 की औसत से 2775 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल 2025 सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टी-20 टीम में वापसी की दावेदार पेश की है। एशिया कप 2025 के लिए उन्हें टी-20 टीम का कप्तान बनाए जाने की चर्चा है। रोहित और सूर्यकुमार के इस पद से हटने के बाद तो गिल स्वाभाविक उत्तराधिकारी नजर आते हैं। 

श्रेयस अय्यर

Advertisement

श्रेयस अय्यर का पिछले दो सालों में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब जिताया। उसके बाद उनकी अगुआई में पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंची, जहां उसे आरसीबी के हाथों हार मिली। कप्तानी की बात की जाए तो अय्यर के पास गिल से ज्यादा अनुभव है। 

अय्यर में नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भरी है, और कप्तानी की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिलने के बाद उनके खेल मे और निखार आता है।  जैसा कि आईपीएल 2025 में दिखा, जहाँ उन्होंने 50.33 की औसत और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए। लगातार अच्छा प्रदर्शन उन्हें कप्तानी की दौड़ में ला खड़ा कर सकता है।

अक्षर पटेल

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अक्षर पटेल 2025 की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के उप-कप्तान थे और आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स  की कप्तानी की। वनडे और टी-20 टीम में वह टीम के अहम खिलाड़ी हैं। भारत की 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अक्षर का महत्वपूर्ण योगदान था। हालांकि गिल और अय्यर के सामने कप्तानी की रेस में थोड़ा पीछे नजर आते हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार