GT vs  MI: मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने सोमवार (20 अप्रैल)  को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक लगाया। तिलक ने धीमी शुरूआत के बाद वापसी करते हुए 45 गेंदों  में नाबाद 101 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके औऱ 7 छक्के जड़े।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तिलक ने मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट  हो गई। यह पहली बार है जब मुंबई ने अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ जीत हासिल की है। 

Advertisement

तिलक वर्मा आईपीएल में विपक्षी टीम से ज़्यादा रन बनाने वाले मुंबई इंडियंस के पहले बल्लेबाज और कुल मिलाकर 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा करने वालेपिछले बल्लेबाज केएल राहुल थे, जिन्होंने 2020 में दुबई में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के लिए खेलते हुए नाबाद 132 रन की पारी खेली थी। उस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 109 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि रनों के हिसाब से आईपीएल में यह मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत है। वहीं गुजरात की सबसे बड़ी हार है, इससे पहले पिछले साल चेन्नई सुर किंग्स के खिलाफ हुए मैच में गुजरात को 83 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार