भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कंफर्म हो गया है। इस मैच को लेकर भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंन ये साफ कर दिया कि टीम इंडिया इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछली बार भारत का पाकिस्तान से सामना एशिया कप 2026 में हुआ था जहां फाइनल में उन्होंने मेन इन ग्रीन के खिलाफ अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को खिताब जिताने में मदद की थी।

Advertisement

अब, पाकिस्तान सरकार के इंडिया मैच का बॉयकॉट वापस लेने के बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ एक और मैच होने वाला है। इस मैच को लेकर तिलक ने कहा कि वो पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। नामीबिया मैच से एक दिन पहले तिलक ने कहा, “सच कहूं तो, हम खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें एक दिन पहले पता चला कि मैच होने वाला है। हम खेलने के लिए तैयार हैं। हम सभी टीमों को देख रहे हैं। हम बॉलर्स और बैट्समैन को देख रहे हैं। सभी खिलाड़ी और टीम के सदस्य खेलने के लिए तैयार हैं। अब हम मैच ज़ोन में हैं। प्लानिंग शुरू होगी।”

Advertisement

मैच के बारे में और बात करते हुए, तिलक ने कहा, “हम हर मैच में एक-एक करके जा रहे हैं, तो हम देखेंगे, हमारे पास वीडियो एनालिसिस है। हमारे पास टेक्नोलॉजी है, तो हम देखेंगे कि हम कैसे खेल रहे हैं, विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है। हमने पहले से तैयारी कर रखी है, तो हर किसी की टीम में अलग-अलग प्लेयर्स के पास अलग-अलग शॉट हैं तो हमें विकेट पर जो शॉट खेलने हैं, हमें बॉलर्स को टारगेट करना है।”

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने माना था कि कोलंबो में पहले ही काफी समय बिताने के बाद पाकिस्तान को थोड़ी बढ़त मिल सकती है। उन्होंने कहा, “कोलंबो जाना एक चैलेंज होगा, जहां पाकिस्तान पिछले दो हफ़्तों से है और हम अगले हफ़्ते उस मैच में अपना बेस्ट गेम दिखाने पर पूरा फोकस कर रहे हैं।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार