टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 10वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज़ किया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्ले और गेंद दोनों से हीरो मार्कस स्टोइनिस रहे। स्टोइनिस ने बल्ले से अर्द्धशतक तो लगाया ही साथ में उन्होंने गेंद से भी तीन विकेट चटकाए। उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
इस मैच में वैसे तो कई शानदार फील्डिंग एफर्ट देखने को मिले लेकिन ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग के वक्त टिम डेविड ने एक कमाल का कैच पकड़ा जिसकी इस समय काफी तारीफ हो रही है। डेविड का ये कैच तब देखने को मिला जब स्टोइनिस अपना तीसरा ओवर फेंकने आए और स्टोइनिस की पहली ही गेंद पर बाउंड्री लग गई। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी की और फुल टॉस के साथ मेहरान को आउट कर दिया।
स्टोइनिस की ये लो फुलटॉस गेंद थी, जिसे मेहरान ने लॉन्ग-ऑन की तरफ छक्के के लिए मारने की कोशिश की मगर कनेक्शन इतना अच्छा नहीं हुआ लेकिन गेंद के पीछे दौड़ते हुए टिम डेविड ने जो कैच पकड़ा वो शानदार था। जैसे ही डेविड रोप के पास पहुंचे, उन्होंने खुद को खूबसूरती से संतुलित किया और फेयर कैच लेकर मेहरान को आउट कर दिया। इस कैच के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Also Read: Live Score
इस मैच की बात करें तो जब ओमान की टीम 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में ओमान के ओपनर प्रतीक अथावले को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई। स्टार्क के इस झटके के बाद ओमान की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और एक समय तो ओमान का ने अपने 6 विकेट सिर्फ 56 रन पर गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि वो 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन इसके बाद अयान खान (36) और मेहरान खान (27) ने उपयोगी पारियां खेलकर अपनी टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। गिरते पड़ते ओमान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी और ये मैच 39 रन से हार गई।