न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी (Tim Southee) ने संकेत दिए हैं कि पहले टेस्ट में विलियम ओ'रूर्की के चोटिल होने के बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम में नील वैगनर (Neil Wagner) की वापसी हो सकती है। बता दें कि वैगनर ने हाल ही मे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है।

 
Advertisement

पहले टेस्ट में तीसरे दिन के खेल के दौरान ओ'रूर्की की हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी। दूसरी पारी में अपने नौंवे ओवर के दौरान वह मैदान से बाहर गए और दूसरी पारी में सिर्फ बल्लेबाजी के लिए लौटे। ओ'रूर्की के दूसरे टेस्ट मैच में खेलने को लेकर संशय है।

Advertisement

मैच के बाद साउदी ने कहा, " हमने अभी तक बहुत ज्यादा चर्चा नहीं की है। हम देखेंगे की विल की चोट कैसी है। फिलहाल फीजियो ने कोई समय सीमा तय नहीं की है औऱ या चोट कितनी गंभीर है। हम देखेंगे कि विल अगले कुछ दिनों में कैसे ठीक होते हैं। हमें उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में कुछ अपडेट मिलेगी।”

वैगनर ने आगे कहा "हमें स्पष्ट रूप से आगे बढ़ना होगा और फैसला लेना होगा कि कौन प्लइंग इलेवन में आता है और हम क्राइस्टचर्च में किस भूमिका को निभाते हुए देखते हैं। वैगनर का पिछले हफ्ते यहां शानदार स्वागत हुआ था, जहां पर उन्होंने मैदान पर कुछ समय बिताया और जाहिर तौर पर वह लंबे समय से फैंस के पंसदीदा रहे हैं।"

वैगनर इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन जब टीम मैनेजमेंट ने उन्हें जानकारी दी कि वह दोनो टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि संन्यास के बाद वह पहले टेस्ट में बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डर भी मैदान पर उतरे।

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि वैगनर न्यूजीलैंड के टेस्ट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार है। उनके नाम 64 टेस्ट मैच में 260 विकेट दर्ज हैं और इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार