मुंबई, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का मानना है कि (बैन के कारण) क्रिकेट से दूर रहने का फायदा अब उन्हें मिल रहा है। पिछले साल एक टीवी चैट शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी के कारण हार्दिक और लोकेश राहुल को बीसीसीआई ने बैन कर दिया था। 

Advertisement

हार्दिक ने उसके बाद से शानदार वापसी की है और अब वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हार्दिक ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 16 गेंदों पर 37 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि बैन के दौरान उन्होंने क्या सीखा, उन्होंने कहा, "कुछ नहीं। यह ठीक था। हर किसी को कोई झटका लगता है और मुझे सुधार करना था।"

हार्दिक ने कहा, "मुझे इससे अपने शरीर पर काम करने का मौका मिला। इससे काफी मदद मिली और अब सब कुछ ठीक लग रहा है।"

मुंबई इंडियंस के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने पर हार्दिक ने कहा, "मैं चार साल से ऐसा करता आ रहा हूं। टीम में मेरी यही भूमिका है। नेट पर भी मैं इसी चीज का अभ्यास करता हूं। ये सब हालात पर निर्भर करता है।" 

हार्दिक को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "आपको आत्मविश्वास रखना होगा क्योंकि विश्व कप एक बड़ा टूर्नामेंट है। पहली बार विश्व कप खेलूंगा और मुझे लय कायम रखनी होगी। मैं खेल से कुछ समय बाहर था तो वापस आकर लय हासिल करना जरूरी था।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार