दुबई, 9 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| हाल ही में जिम्बाब्वे को उसके घर में 3-0 से मात देने के बाद साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर और तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को सोमवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। टेस्ट में दूसरे स्थान पर कायम रबाडा वनडे में तीन स्थान आगे बढ़ते हुए छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं ताहिर भी तीन स्थान आगे बढ़ते हुए अब सातवें स्थान पर आ गए हैं। 

Advertisement

रबाडा ने सीरीज में दो मैचों में पांच विकेट झटके थे तो इमरान ने तीन मैचों में 10 विकेट लिए थे जिसमें दूसरे वनडे में लगाई गई हैट्रिक भी शामिल है। इसी कारण उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

Advertisement

गेंदबाजी में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर कायम हैं जबकि कुलदीप यादव भी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। 

बल्लेबाजी में साउथ अफ्रीका का एडिन मार्कराम 14 स्थान आगे बढ़ते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 115वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हेनरिक क्लासन भी 47 स्थान आगे बढ़ते हुए 118वें स्थान पर आ गए हैं। भारत के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर कायम हैं।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार