Top 5 CSK Most Expensive Player In IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को 12 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी। आपको बता दें कि भले ही धोनी सीएसके के कैप्टन हैं, लेकिन इसके बावजूद येलो आर्मी में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो इस सीजन थाला धोनी से भी मोटी सैलरी उठाने वाले हैं। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सीएसके के टॉप-3 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। 

Advertisement

3) डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell)

Advertisement

वर्ल्ड कप 2023 में धमाल मचाने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरल मिचेल को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सीएसके ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस सीजन वो सुपर किंग्स के टॉप-3 सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। डेरिल मिचेल को धोनी की 12 करोड़ की सैलरी से 2 करोड़ रुपये ज्यादा मिलने वाले हैं। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड का ये हरफनमौला खिलाड़ी बीते समय में बेहद शानदार में नज़र आया है।

 

2) दीपक चाहर (Deepak Chahar)

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। चाहर पर धोनी ने खूब भरोसा जताया है यही वजह है सीएसके ने साल 2022 के ऑक्शन में दीपक पर 14 करोड़ रुपये खर्च करके उन्हें अपनी टीम में वापस शामिल किया था। आपको बता दें कि वो साल 2018 से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। तब सीएसके ने उन्हें 80 लाख रुपये में अपनी टीम में जोड़ा था।

1) रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे महंगे खिलाड़ी इंडियन क्रिकेट टीम के सुपरस्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं। जडेजा को सुपर किंग्स की टीम पूरे 16 करोड़ रुपये की सैलरी दे रही है जो कि एमएस धोनी की सैलरी से 4 करोड़ रुपये ज्यादा है। ये भी जान लीजिए कि साल 2022 में एक समय ऐसा भी था जब धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और तब जडेजा को येलो आर्मी का नया कप्तान नियुक्त किया गया था।

Also Read: Live Score

Advertisement

हालांकि जडेजा कप्तानी का प्रेशर सह नहीं सके जिस वजह से उन्होंने सीजन के बीच ही कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया और ऐसे में फिर एक बार धोनी ने टीम को लीड करना शुरू किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार